ज्ञान महायज्ञ को लेकर निकली जलभरी यात्रा
सासाराम|शहर के गोपालगंज मोहल्ला स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले छह दिवसीय ज्ञान महायज्ञ की जलभरी यात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जानकी देवी के नेतृत्व में काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु माथे पर कलश ले काली मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाल गौरक्षणी मोहल्ला का भ्रमण करते हुए सासाराम-आरा मुख्य मार्ग से कुराईच स्थित सोन उच्च स्तरीय नहर तट पर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भर वापस यज्ञ स्थल लौटे। इस दौरान मां काली के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा।