- Hindi News
- National
- Madanpur News After Kidnapping The Teenager With A Stone The Punch Was Beaten To Death By Beating Him With Sticks
अगवा कर किशोर को पत्थर से कुचकर तो बच्चों के विवाद में पंच को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला
बुधवार की रात जिले के दो अलग-अलग जगह पर आरोपियों ने एक किशोर व एक पंच की हत्या कर दी। किशोर को आरोपियों ने अगवा कर पत्थर से कुचकर मार डाला। जबकि एक युवक को आरोपियों ने लाठी से पीटकर मार डाला। पहली घटना माली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है। जबकि दूसरी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के दोकरी पहाड़ की है।
पहली घटना में बुधवार को चार बजे किशोर मटका फोड़ कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां से आरोपियों ने उक्त किशोर को अगवा कर लिया और मदनपुर थाना क्षेत्र के दोकरी पहाड़ पर ले जाकर पत्थर से कुचकर मार डाला। मृतक 13 वर्षीय किशोर तुषार कुमार उर्फ टूटू कुमार ताराडीह निवासी स्व. अमरदीप चौहान का बेटा था। मृतक की मां धनवां कुंवर ने हत्या का आरोप उसी गांव निवासी प्रवीण कुमार पर लगाया है। मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
दूसरी घटना में बच्चों के विवाद में आरोपियों ने पंच को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। मामला माली थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार का है। मृतक 40 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार चंद्रवंशी उसी गांव निवासी प्रमेश्वर चंद्रवंशी का बेटा था। होली के दिन उसके बेटे व एक बच्चे के साथ रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने बुधवार की रात पंच को लाठी से पीटकर मार डाला। इस मामले में मृतक के बेटे विवेक कुमार के बयान पर माली थाना में एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें उसी गांव निवासी राजेन्द्र पासवान, ललन पासवान, रविन्द्र पासवान, बिजेन्द्र पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, सिकेन्द्र पासवान, शुभम पासवान, रूपेश पासवान, मुन्ना साव, भगवान राम, प्रेमचंद साव व उपेन्द्र मेहता को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपी ललन, रविन्द्र व लाल मोहन को गिरफ्तार कर लिया है।