- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Along With Power Politics And Diplomacy Also Play An Important Role In Winning The War
युद्ध जीतने में शक्ति के साथ-साथ राजनीति और कूटनीति भी निभाती है अहम भूमिका
युद्ध जितने में शक्ति के साथ-साथ राजनीति व कुटनीति अहम भूमिका निभाती है। पृथ्वीराज चौहान में अपरिमेय शक्ति होने के बावजूद कुटनीति का अभाव उनके पतन का कारण बना। उक्त बातें डॉ. सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह व शिक्षाविद शिव नारायण सिंह ने कही। वे शहर के आईएमए हॉल में जनेश्वर विकास केन्द्र द्वारा आयोजित पृथ्वीराज चौहान शौर्य दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। पृथ्वीराज चौहान का पूण्यतिथि शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र व संचालन प्रो. संजीव रंजन ने किया। वहीं उदबोधन सत्र का संचालन कार्यक्रम के संयोजक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पृथ्वी राज चौहान के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बारी-बारी वक्ताओं ने अपनी विचार रखा और पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों से लोगों को अवगत कराया।
अप्रतिम योद्धा थे पृथ्वीराज चौहान : डॉ. रामाधार सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रामाधार सिंह व प्रो. शिवपूजन सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान अप्रतिम योद्धा थे। वहीं कार्यक्रम संयोजक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि पृथ्वी राज चौहान का पुण्यतिथि जिले में पहली बार शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अब हर साल यह कार्यक्रम जिले में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने देश की रक्षा के लिए कुर्बानी दिया था। इसलिए आवश्यकता है कि उनकी महता को लोगों को तक पहुंचाया जाए। आजकल के युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
अंबा में मनाई गई पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि
गुरुवार को अंबे जागृति मंच के तत्वावधान में अंबा में भी पृथ्वीराज चौहान की आज पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह व राजीव कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान एक महान योद्धा थे। अपने रण कौशल के बदौलत विदेशी आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी को 16 बार युद्ध में पराजित किया था। 17वीं बार अपने देश के कुछ गद्दारों को मिलाकर उसने पृथ्वीराज चौहान को बंधक बना लिया। इसके बाद उसने उनका दोनों आंख फोड़ दिया। इसके बावजूद भी वे विचलित नहीं हुए और शब्दभेदी बाण चलाकर उसका वध कर दिया। अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवाओं को पृथ्वीराज चौहान से प्रेरणा लेनी चाहिए। वे एक राष्ट्र भक्त और वीर योद्धा थे। ऐसे महापुरुष को सम्मान देना हम सबों का कर्तव्य है। इस मौके पर विवेक कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, श्रीकांत पांडेय, वरुण कुमार सिंह, विनोद पांडेय, धनंजय कुमार, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान पृथ्वीराज चौहान का प्रतिमा जिले में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सरपंच संघ के राज्य संरक्षक रविन्द्र सिंह, चुलबुल सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, रामानुज पांडेय ने आर्थिक मदद करने की बात कही। इस मौके पर प्रो. ज्ञानेश्वर सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के सचिव अनिल कुमार सिंह, प्रो. डॉ. संजीव रंजन, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरजपत सिंह, रामभजन सिंह, समशेर बहादूर सिंह, अशोक, रामकिशोर सिंह मौजूद रहे।
वक्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों व विचारों से लोगों को कराया अवगत
अंबा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।