पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर चोर पंचायत के मितंदा गांव में महादेव युवा क्लब द्वारा होली मंगल मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार रात्रि आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद संतोष पटेल, भाजपा महामंत्री विजय सिंह और भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। संतोष पटेल ने कहा कि होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। इस दिन पुराने गिले शिकवे को भूलकर एक दूसरे को गले लगाया जाता है। वहीं पंकज सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली और दीपावली आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। इसलिए इस तरह का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां एकजुटता है वहीं विकास है। इस अवसर पर विजय सिंह ने महादेव युवा क्लब मितंदा के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी सदस्य आपसी प्रेम के साथ इसी तरह से कार्यक्रम का आयोजन करते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारा को मजबूती मिलती है। सभी अतिथियों को महादेव युवा क्लब के द्वारा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों मे राम आशीष शुक्ला,दिपक चौबे,ओम बबुआन, नवीन कुमार सिंह, रोहित सिंह चौहान,ई राहुल शुक्ला, संतोष शुक्ला,छीतीज सिंह, बंटी सिंह, मुरारी सिंह, रिंकू सिंह,ओम बिहारी शुक्ला, इंजीनियर पंकज चौबे, विकास शुक्ला, सत्येन्द्र शुक्ला, जितेंद्र महतो,बिगु बिंद, राजेश बिंद,गौतम बिंद धनंजय पांडे, विनोद शुक्ला, सचिन शुक्ला, विद्यानंद बिंद, सोनू शुक्ल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

लोकगीत गाते ग्रामीण व कलाकार।
खबरें और भी हैं...