पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अशोक ने बीपीएससी के परीक्षा में पाई सफलता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीपीएससी के सरकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय व्याख्याता परीक्षा- 2016 में किसान के बेटे अशोक कुमार सिंह ने सफलता का परचम लहराया है। अशोक सदर प्रखण्ड के शिवपुर गांव के जोखन सिंह के पुत्र है। उन्हें परीक्षा में रसायन शास्त्र विषय में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। अशोक ने रसायन शास्त्र में एमएससी एवं एमएड की परीक्षा जबलपुर से उतीर्ण की थी। वे फिलहाल सासाराम के शेशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में रसाायन विज्ञान के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। बताया कि पिता एसपी जैन कॉलेज में डोमेस्ट्रेटर के पद से सेवा निवृत हैं, जबकि माता मुरला देवी का निधन हो चुका है। कहां कि पूरा निरंतर आगे बढ़ने के लिए पूरा परिवार प्रेरणा देते रहा, जिससे आज यह सफलता मिली है। साथ ही वे सफलता का श्रेय एनसीसी के 42वीं बिहार बाटालियन के कर्नल संदीप भाटिया, बीएस चौधरी एवं विद्यालय की प्राचार्या उर्मिला कुमारी को देते हैं। जिन्होंने शिक्षक के रूप में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...