दाउदनगर| दानिका संगीत महाविद्यालय औरंगाबाद द्वारा आयोजित सुर सम्राट गायन प्रतियोगिता के प्रतियोगियों का चयन हेतु दाउदनगर न्यूटन विज्ञान प्रावैधिकी संस्थान लखन मोड़ के प्रांगण में एक ऑडिशन आठ दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। दानिका संगीत महाविद्यालय के निदेशक डाॅ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जायेगा।