पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Obra News Barouli39s Team Wins In Matki Phod Competition Honored With Shield

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बरौली की टीम विजयी, शील्ड देकर किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओबरा प्रखंड से सटे हाथीखाप गांव में होली के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बारुण प्रखंड प्रमुख धनिक लाल मंडल व पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी सुधीर पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सभी युवाओं को संबोधित करते हुए सुधीर पांडेय ने कहा कि होली शांति सौहार्द एवं एक-दूसरे से गले मिलकर मनाने का त्यौहार है। साल भर के किसी भी तरह के आपसी मनमुटाव को होली के दिन ही गले मिलकर समाप्त कर दिया जाता है। इसीलिए सभी कहते हैं कि होली सारे गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे से गले मिलने का त्यौहार है। लेकिन आज हमारे समाज से मेल मोहब्बत एवं आपसी भाईचारा विलुप्त होने के कगार पर है। सभी लोग एक दूसरे से मेल मोहब्बत के साथ एक नए समाज का निर्माण करें। तभी हमारे आने वाला पीढ़ी एक सुंदर समाज में अपने भविष्य उज्ज्वल करेंगे। आयोजन के दौरान गांव के युवाओं ने मिलकर एक मटकी को लगभग 20 से 25 फीट ऊपर बांधकर प्रतियोगिता करवाया। इस आयोजन में 4 टीम भाग लिए। जिसमें बरौली की टीम को विजयी घोषित की गई। इस मौके पर संतोष पांडेय, कमलेश पांडेय, अंजेश पांडेय, अंकुश पांडेय, पूर्व सरपंच विजेंद्र कुमार सिंह, राम आशीष राजवंशी, मंटू कुमार, रविंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

मटकी फोड़ने का प्रयास करते युवक।
खबरें और भी हैं...