- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Bhajpa39s District Committee Constituted Satish Becomes Vice Chairman And Ujjwal Becomes District Minister
भजपा की जिला कमेटी गठित, सतीश उपाध्यक्ष अौर उज्ज्वल बने जिला मंत्री
बीजेपी की जिला कमेटी का विस्तार शुक्रवार को कर दिया गया। जिला अध्यक्ष संजय मेहता ने कमेटी विस्तार की सूची जारी की है। कमेटी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 जिला मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 5 प्रवक्ता, 3 मीडिया प्रभारी व एक कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। वहीं विभिन्न मंच व मोर्चा के अध्यक्ष का भी मनोनयन किया गया है। नई कमेटी में रेडक्रॉस चेयरमैन सह नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष तो युवा नेता उज्जवल कुमार सिंह को जिला मंत्री की जिम्मेवारी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नवीनगर के सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वही उपाध्यक्ष में बजेंद्र सिंह, वीणा कुशवाहा, कुमार बलिराम सिंह, रविंद्र शर्मा, परमानंद पासवान, अनिल गुप्ता, सतीश कुमार सिंह, सुप्रिया मिश्रा शामिल हैं। रविशंकर शर्मा, राकेश सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है। विजय प्रसाद निराला, भोला यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, रंजीत कुशवाहा, विभूति शर्मा, शकुंतला देवी, सुनैना देवी को जिला मंत्री बनाया गया है। प्रवक्ता की जिम्मेवारी अश्विनी तिवारी, आलोक कुमार सिंह, मितेंद्र कुमार, देवेश शर्मा, अनिल मालाकार को दी गई है। वहीं रजनीश शर्मा, सुदर्शन शर्मा व कवि संतोष कुमार सिंह की मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रघुनाथ राम को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव अकेला को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष ,अनिता सिंह को महिला मोर्चा व पप्पू विश्वकर्मा को अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।