- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Bhaskar Impact Fir On Two Including The Chief In A Viral Video Of Beating
भास्कर इंपैक्ट: पिटाई का वीडियो वायरल मामले में मुखिया समेत दो पर एफआईआर
आवास योजना में अवैध उगाही के आरोप लगाकर मुखिया पति व उसके समर्थकों द्वारा आवास सहायक के संबंधी के पिटाई का वीडियो वायरल मामले में दैनिक भास्कर में 9 मार्च के अंक में प्रमुखता से खबर छपी। जिसके बाद जिला प्रशासन की नींद खुली और आनन-फानन में जांच शुरू हुई। इसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। इधर एफआईआर होने के बाद आरोपी मुखिया पति ने पुट्टू यादव ने भी आवास सहायक के विरूद्ध एफआईआर के लिए थाने में आवेदन दिया है। इस मामले में भी पुलिस ने जांच तेज कर दिया है।
डीडीसी की जांच के बाद हरकत में आया प्रशासन
आवास सहायक के संबंधी के मुखिया पति व उसके समर्थक द्वारा मारपीट का वीडिया 24 घंटे से वायरल हो रही थी। जिसकी भनक न तो जिला प्रशासन को थी न ही पुलिस को। इस मामले को पुलिस सिरे से खारिज कर रही थी। लेकिन दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद डीडीसी ने जांच का आदेश दिया। जिसके बाद मामले में जांच हुई और आवास सहायक प्रियंका कुमारी ने थाना में आवेदन देकर मुखिया पति खेतपूरा गांव निवासी पुट्टु यादव व उसके समर्थक रिसियप गांव निवासी सरोज यादव के विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज करायी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार शशि रंजन के साथ योजना का जांच करने भरौंधा गांव गई थी। जहां मुखिया पति ने साजिश के तहत आरोप लगाते हुए उसके रिश्तेदार का पिटाई कर कर दी। आवेदन में आवास सहायक के उक्त रिश्तेदार द्वारा योजना के नाम पर अवैध तरीके से पैसा वसूली करने का आरोप लगाया गया है।
9 को दैनिक भास्कर में छपी खबर