पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hspura News Bike Driver Collides In High Road Standing One Killed Two Injured

सड़क पर खड़े हाईवा में बाइक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की शाम सड़क पर खड़े एक हाईवा में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक किशोर की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरूखिया बाजार स्थित पेट्रोल पंप समीप की है। मृतक 17 वर्षीय किशोर नीरज कुमार कोईलवां गांव निवासी राजकुमार साव का बेटा था। वहीं घायलों में रितिक कुमार व उत्पलकांत शामिल है। जिनका इलाज हसपुरा रेफरल अस्पताल में किया गया। उत्पल की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि ये तीनाें किशोर बाइक पर सवार होकर पचरूखिया बाजार से गांव लौट रहे थे। बाइक की गति काफी तेज थी। जैसे ही वे लोग पेट्रोल पंप समीप पहुंचे, बाइक चला रहे किशोर का संतुलन बिगड़ गया और उसने सड़क पर खड़े हाईवा में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही नीरज की मौत हो गई तो वहीं अन्य दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और दोनों किशोरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

मुआवजे की मांग को ले लोगों ने किया सड़क जाम

घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, वैसे ही लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर ही शव रखकर दाउदनगर गया रोड को जाम कर दिया व मुआवजा देने की मांग करने लगे।

चला रहे किशोर का संतुलन बिगड़ गया और उसने सड़क पर खड़े हाईवा में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही नीरज की मौत हो गई तो वहीं अन्य दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और दोनों किशोरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।


जख्मी किशोर का इलाज करते डॉक्टर।।
खबरें और भी हैं...