पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक चालक ने साइकिल में मारी टक्कर, एक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर एक साइकिल में टक्कर मार दिया। दुर्घटना के कारण साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना फेसर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद फेसर रोड की है। मृतक 45 वर्षीय गिरिजा प्रजापति थानाक्षेत्र के रघौलिया गांव का रहने वाला था। रविवार को वह आवश्यक कार्य से औरंगाबाद गया था। जहां से लौटने के क्रम में बाइक चालक रफीगंज थानाक्षेत्र के बाबूगंज निवासी भोला यादव ने उसके साइकिल में टक्कर मार दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं उक्त बाइक पर सवार योगेंद्र यादव भी घटना में जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जख्मी बाइक सवार को साइकिल सवार को सदर अस्पताल पहुंचाया तथा उनके परिजनों को घटना की जानकारी दिया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में गिरिजा प्रजापति की मौत हो गई। जबकि योगेंद्र यादव की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची फेसर थाना की पुलिस ने बाइक चालक भोला यादव को हिरासत में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...