पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हसपुरा में होली मिलन समारोह में झूमे गोह के भाजपा विधायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली खेलत नंदलाल,यशोदा के अंगनवा में होली.. गीत पर गोह विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा झूम उठे। होली मंडली में बैठकर जमकर झाल बजाया। रविवार को हसपुरा बाजार स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक शामिल हुए। अध्यक्षता पूर्व सैनिक सीताराम सिंह व संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष चंद्रेश पटेल ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि होली प्रेम व भाईचारा का पर्व है। सभी मतभेद भुलाकर लोग एक ही रंग में रंग जाते है। समारोह में उपस्थित सकलोपा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह चर्चित संगीतकार मो. एकलाख खान ने होली गाना शुरू किया तो विधायक सहित सभी श्रोता झूम उठे। हारमोनियम पर एकलाख के साथ विधायक ने झाल बजाकर संगत किया। इस मौके पर कामख्या नारायण सिंह, मोहन शर्मा, रामनिवास शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल आर्य, वीरेन्द्र कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. ब्रह्मदेव प्रसाद, मनोज कुमार मिश्र, उप मुखिया रंजन कुमार, कुलदीप चौधरी मौजूद रहे। हसपुरा के गणेश प्रसाद के अगुआई में गहना गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में भी भाग लिया।

गोह में जदयू ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

गोह| गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. रणविजय शर्मा, विधानसभा प्रभारी विजय विश्वकर्मा, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि अरविंद शर्मा, सोनू उर्फ पवन, वरीय नेता वशिष्ठ शर्मा को माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। होली मिलन समारोह में गीत संगीत में सत्येंद्र व्यास, रूपलाल व्यास व अरूण व्यास ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि शराबबंदी के बाद बिहार की यह चौथी होली है। होली मिलन समारोह में काफी संख्या में जदयू के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया। इस मौके पर विनय पटेल, बृज शर्मा, नारायण शर्मा, मुखिया संतोष शर्मा, दिनेश चंद्रवंशी, बड़न बाबू ,सतीश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

जदयू के पूर्व विधायक को अबीर गुलाल लगाते कार्यकर्ता

होली मिलन समारोह में झाल बजाते गोह के भाजपा विधायक व अन्य
खबरें और भी हैं...