सीआई को धक्का मारने वाल चालक पर केस दर्ज
अंबा | कुटुंबा सीआई विमल कुजूर की मौत के एक सप्ताह बाद उनकी बाइक में धक्का मारने वाला हाईवा चालक के विरुद्ध कुटुंबा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि राजस्व कर्मी रंजीत कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर बीआर 24 जीए 5572 के चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। राजस्व कर्मी ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि दो मार्च को सीआई विमल कुजूर पिपरा बगाही पंचायत से अपना काम निपटा कर लौट रहे थे। इस क्रम में हरदता गांव समीप एनएच 139 पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनके बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईवा चालक के लापरवाही के कारण सीआई की जान गई है।