पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rafigunj News Case Registered In The Case Of Middle Aged Mother Allegations Of Negligence On Electricity Department

अधेड़ की माैत मामले में केस दर्ज, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हत्या कर शव जलाने मामले के नामजद अभियुक्त को रफीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी उसके घर से ही की गई है। गिरफ्तार आरोपी कामेश्वर महतो रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां गांव का रहने वाला है। उक्त आरोपी पर बहू की हत्या कर शव जलाने का आरोप है। जिसमें वह फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रफीगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि औरवां गांव निवासी मैना देवी की हत्या कर आरोपियों द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से शव जला दिया गया था। जिसके बाद 12 मार्च को मृतक के भाई गया जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र के चौगाई निवासी सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज करायी गई थी। जिसमें मृतका के पति गुरुदत्त प्रसाद, ससुर कामेश्वर महतो सहित छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए ससुर कामेश्वर महतो को गिरफ्तार कर रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।

हत्या कर शव जलाने मामले के नामजद अभियुक्त धराए

सिटी रिपोर्टर| दाउदनगर

दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया में शुक्रवार की देर शाम बिजली करंट की चपेट में आकर दशरथ मिस्त्री की मौत के मामले में मृतक के पुत्र धेवही निवासी कन्हैया मिस्त्री द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है। जिसमें बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। दर्ज एफआईआर में सूचक ने कहा है कि उसके पिता मंदिर के ऊपर कार्य करने के लिए चढ़े हुये थे। बगल से 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार सटे हुए गुजर रहा था। जिसके बारे में कई बार लिखित और मौखिक रूप से बिजली विभाग को सूचना दी गयी थी कि इस हाई वोल्टेज तार को या तो ऊपर कर दिया जाये या हटा दिया जाए। लेकिन बिजली विभाग द्वारा इसे गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया। आवश्यक कार्य करने के दौरान अचानक बिजली करंट की चपेट में आकर उसके पिता की मृत्यु हो गयी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...