- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Celebrate Holi With Herbal Colors Instead Of Chemical
केमिकल के बजाय हर्बल रंगों से मनाएं होली
इस बार की होली केमिकल रंगों के बजाय हर्बल रंगों से मनाएं। इससे न सिर्फ आप सुरक्षित रहेंगे, बल्कि आपके रिश्तेदार और नजदिकी भी खुशहाल रहेंगे। होली अपने लोगों के साथ जमकर मनाएं। लेकिन फूहड़ता से जरूर परहेज करें। केमिकल रंगों के इस्तेमाल से आपके स्वास्थ्य पर बूरा असर हो सकता है। त्वचा रोग, आंखों में जलन इसके साथ-साथ सिर भारी होना समेत अन्य लक्षण इसके हो सकते हैं। जबकि हर्बल रंगों से कोई परेशानी नहीं होती है। इसका प्रयोग आपके स्वास्थ्य व होली के हितकर साबित हो सकता है। क्योंकि होली में पुरानी बातों व बुराइयों को छोड़कर खुशियां मनाते हैं। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर खुशियां के अनेक रंग बिखेरते हैं।
होली को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस, अफवाह पर पैनी नजर
होली को लेकर जिलेभर के सभी थाना हाई अलर्ट पर है। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। होली में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाए तो खैर नहीं। क्योंकि सोशल साइट्स पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने एक विशेष सेल गठित किया है। जहां साइबर एक्सपर्ट एक-एक पोस्ट पर पैनी नजर रख रहे हैं। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। पूरी तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है। किसी पर की भी स्थिति संदिग्ध पायी जाएगी तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर प्रशासन कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ शराब माफियाओं व शराबियों पर भी नजर रखी जा रही है।
जानिए क्या है केमिकल रंगों की पहचान व उसका नुकसान
केमिकल रंगों के कई दुष्प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। इसलिए केमिकल रंगों के इस्तेमाल से बचें। अच्छे से जांच कर ही रंग खरीदें। रंग को खरीदते वक्त ध्यान दे कि रंग में से किसी तरह के केमिकल या पेट्रोल की गंध तो नहीं आ रही। रंग खरीदते वक्त आप थोड़ा सा रंग लेकर उसे पानी में घोल कर देखें। यदि रंग पानी में नहीं घुलता तो इसका मतलब है कि उसमें केमिकल मिला है। रंग खरीदते वक्त देखें कि उसमें चमकदार कण तो नहीं है क्योंकि नेचुरल रंग में चमक नहीं होती साथ ही यह डार्क शेड में नहीं मिलते।