भखरुआं बाजार रोड में नाले की कराई साफ- सफाई
दाउदनगर | दाउदनगर के भखरुआं बाजार रोड में नाला की सफाई बीडीओ जफर इमाम द्वारा देख-रेख में करायी गई। साथ में तरारी पंचायत के मुखिया संगीता देवी के प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर भी मौजूद रहे। भखरुआं बाजार रोड में सड़क के दोनों तरफ नाला पूरी तरह जाम था, जिसके कारण जल निकासी अवरुद्ध था और बाजार रोड में नाली का पानी सड़क पर बह रहा था। लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही थी। यह इलाका नगर पर्षद क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है, बल्कि तरारी पंचायत का इलाका है।