पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोहतास में कमेटियों को किया गया पुरस्कृत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतास | प्रखंड मुख्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख दिव्या भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज पासवान, अंचलाधिकारी विकास कुमार, स्थानीय थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, पूर्व मुखिया शौकत अली, नौशाद अहमद, नुरैना खातून, मुखिया संजू देवी के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच संचालन उदय तिवारी एवं नौशाद अहमद ने संयुक्त रूप से किया। स्थानीय प्रशासन के द्वारा प्रखंड में दशहरा एवं मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार कमेटियों को दिया गया, जिसमें दुर्गा पूजा के लिए अकबरपुर मुखिया संतोष कुमार को प्रथम पुरस्कार, आदर्श ग्राम समहुता पंचायत के समाजसेवी रिंकू सिंह को द्वितीय पुरस्कार एवं बंजारी कमेटी के अजय पाठक को तृतीय पुरस्कार दे सम्मानित किया गया। वहीं मुहर्रम कमेटी के अकबरपुर के पूर्व मुखिया शौकत अली को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार के कुशडीहरा मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष रजी अहमद खान को, तृतीय पुरस्कार तुम्बा मुहर्रम कमेटी अकील राजा को दिया गया गया।
खबरें और भी हैं...