- Hindi News
- National
- Dev News Cook39s Union Submitted Memorandum To Mp And Mla Regarding 6 Demands
6 मांगों को ले रसोइया संघ ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन
भारतीय विद्यालय रसोइया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सासाराम लोकसभा सांसद छेदी पासवान एवं करगहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वशिष्ठ सिंह को 6 सूत्री मांगाें का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद एवं विधायक से कहा कि सरकार द्वारा रसोइयों को मात्र 1500 रुपए ही मानदेय के रूप में दिया जा रहा। इतने में परिवार का भरण-पोषण करना संभव नहीं हो पा रहा है। दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। लेकिन रसोइयों का मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। मानदेय नहीं बढ़ाए जाने को लेकर जीवन-यापन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मांगों में रसोइया कार्य अवधि सर्वे समिति का गठन कर कार्य अवधि का उचित निर्धारण, श्रम संसाधन विभाग द्वारा रसोइयों को कुशल मजदूर की श्रेणी में सूचीबद्ध करने, कुशल मजदूर की मजदूरी देने, पूरे 12 माह का भुगतान करना आदि शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान, सचिव ललिता देवी, सुमन देवी, मंजू देवी, अनिता कुंअर, चिंता कुंअर, अनिल कुमार आदि शामिल थे।