- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Corona39s Awe All Schools And Coaching Will Remain Closed Till March 31 Cbse Examination Will Continue
कोरोना का खौफ : 31 मार्च तक सभी स्कूल और कोचिंग रहेंगे बंद, सीबीएसई की परीक्षा रहेगी जारी
{सिनेमा हॉल भी रहेंगे बंद, सांस्कृतिक गतिविधि भी नहीं होंगे{सीएम के वीसी के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
कोराेना वायरस के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। लेकिन जिन स्कूलों में सीबीएसई का परीक्षा हो रहा है। वह निर्धारित तिथि के अनुसार जारी रहेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करते हुए एहतियात बरतने को लेकर यह आदेश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद डीएम सौरभ जोरवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए इसकी जानकारी दी और उक्त आदेश का पालन करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि 31 मार्च तक सरकार के निर्णय के अनुसार सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं बिहार दिवस के आयोजन भी फिलहाल नहीं किया जाएगा। सरकारी बैठकें व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रखे जाएंगे। वहीं जिन कार्यालयों में बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस बनते हैं। वहां बायोमेट्रिक्स से अटेंडेंस नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को इसे पालन करने का आदेश दिया है। सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाने की बात कही है।
डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक जिले के सभी शिक्षण संस्थानों काे बंद रखने का आदेश दिया गया है। लेकिन जिन स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षा हो रही है। वह निर्धारित तिथि के अनुसार जारी रहेगा। हालांकि इसके अलावे सभी तरह के परीक्षाओं को फिलहाल 31 मार्च तक स्थगित किया गया है।
डीएम ने की अपील-घबराने की जरूरत नहीं, रहें सतर्क
डीएम सौरभ जोरवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि सतर्क रहें और दूसरे लोगों काे भी सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। बुखार, सर्दी या खांसी हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाएं। अस्पताल में पूरी व्यवस्था की गई है।