- Hindi News
- National
- Dev News Crpf Distributes Solar Lamps Among People Of Naxalite Affected Area
नक्सल प्रभावित इलाके के लोगों के बीच सीआरपीएफ ने सोलर लैंप का किया वितरण
देव प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में सीआरपीएफ 153 वी बटालियन के द्वारा नागरिक सहायता कार्यक्रम के तहत सोलर लैंप का वितरण किया गया। नक्सल प्रभावित कंचनपुर, भंडारी, चिनगी, विष्णुबांध, वकीलगंज, गंजोई गांव में सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान वहां पहंुचे और इसका वितरण किया।
बटालियन कमांडेंट एस के चौधरी ने बताया कि सोलर लैंप से ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई करने में सहूलियत होगा। सुदूर गांव जो जंगल से सटे हुए है, वहां के लोग इसका फायदा ले पाएंगे।कहा कि सीआरपीएफ नक्सलियों के मांद में घुसकर नागरिक सहायता शिविर का आयोजन करती है। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांव में दवा वितरण शिविर, कंबल वितरण शिविर, बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण, खेल सामग्री का वितरण किया जाता है। इस मौके पर प्रेम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। सीआरपीएफ द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कंप्यूटर प्रशिक्षण, मोबाइल रिपेयरिंग, बाइक रिपेयरिंग, वेल्डिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं सीआरपीएफ महिलाओं को भी हुनरमंद बनाने के दिशा में कार्य कर रही है। इसके तहत महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि नक्सल इलाके के महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सके।
कमांडेंट ने कहा कि नक्सली इन इलाकों में बेरोजगार युवाओं को बहला-फुसलाकर हाथ में बंदूक थमा देते हैं। नक्सली किसी के हितैषी नहीं हैं। भोले-भाले युवाओं को बरगला कर उनका जीवन तबाह कर देते हैं। कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि वे समाज की मुख्यधारा से अलग होकर न भटके। ताकि ग्रामीणों को अंधकार से निजात मिल सके व उनके बच्चे सोलर लाइट की रोशनी में पढ़ाई कर सकें।
ग्रामीणों के बीच सोलर लैंप का वितरण करते अधिकारी।