पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दाउदनगर ने मसौढ़ी व हमीदनगर ने भोजपुर को दी शिकस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोह| गोह प्रखंड के भिमलीचक गांव में कुर्था के जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा की माता लहासो कुंवर की तीसरी पुण्यतिथि पर युवा फुटबॉल क्लब द्वारा भिमलीचक खेल मैदान में दो राउंड फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। पहला मैच दाउदनगर व मसौढ़ी के बीच खेला गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए दाउदनगर की टीम ने मसौढ़ी को 2-1 गोल के अंतर से पराजित कर दिया। वहीं दूसरे राउंड का मैच हमीदनगर व भोजपुर के बीच खेला गया। जिसमें हमीदनगर की टीम ने भोजपुर को 2-0 से पराजित किया। इसके पूर्व खेल का उद्धाटन अतिथि पूर्व विधायक डॉ रणविजय व विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने फीता काटकर किया। उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व कुर्था विधायक ने कहा कि खेल-कूद समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि खेल कूद के विकास से ही युवाओं का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। विजेता टीम को अतिथियों ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। खेल के आयोजन में व्यवस्थापक सुमंत कुशवाहा, अभिषेक, सौरभ,सुमित,नवीन राजाबाबू आदि का सराहनीय योगदान रहा।
खबरें और भी हैं...