- Hindi News
- National
- Hspura News Dayanand Singh Social Worker Remembered On Death Anniversary People Paid Tribute
पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी दयानंद सिंह, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
हसपुरा बाजार के पूर्व थाना रोड में स्वतंत्रता सेनानी स्व.बसंत नारायण सिंह के बेटे समाजसेवी दयानंद सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता रिटायर्ड सैनिक धीरेंद्र नारायण सिन्हा ने की। मौके पर शामिल लोगों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर याद किया। श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा नेता विजय अकेला ने कहा कि दयानंद बाबू अपना पूरा जीवन सादगी के साथ मनाते हुए नि:स्वार्थ भाव से गरीबों की सेवा की। उनके अंदर सेवा का भावना कूट- कूट कर भरा था। जो हमेशा याद रहेगा। कुछ दिनो तक उन्होंने अपने पैतृक गांव रतनपुर में स्वतंत्रता सेनानी बसंत नारायण सिंह के साथ रहे और उनसे बहुत कुछ सिखे थे। लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। इस अवासर पर रामजी सिंह, लालमोहन शर्मा, संजय कुमार, बृजनंदन सिंह, धर्म शीला देवी, वीरेंद्र खत्री मौजूद रहे।
पुण्यतिथि समारोह में शामिल लोग ।