- Hindi News
- National
- Madanpur News Decision To Grandly Celebrate Ram39s Birth Anniversary In The Meeting
बैठक में भव्य रूप से राम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय
मदनपुर धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को राम जन्मोत्सव समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानदत पांडेय ने की। इस दौरान भव्य रूप से राम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति व बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राणा आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड के 19 पंचायतों में ग्राम स्तर पर राम मंदिर को केन्द्र में रखकर विधिवत अनुष्ठान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम भक्त जन्मोत्सव में शामिल होकर शोभायात्रा को भव्य बनाने में सहयोग करेंगे। यह अनुष्ठान 4 अप्रैल 2020 हनुमंत जन्मोत्सव तक चलेगा। श्रीराम जन्मोत्सव में विराट शोभायात्रा का आयोजन होगा। जिसमें प्रत्येक पंचायत के ग्राम स्तरीय समिति के लोग शामिल होगें। बैठक में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद, अनिल ठकराल, जीतेन्द्र सिंह, डाॅ. संत प्रसाद, दिलीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।