- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Demand For Assessment Of Crop Damage Due To Unseasonal Rain
बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का आकलन कराने की मांग की गई
दाउदनगर| भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने एक प्रेस बयान जारी कर प्राकृतिक आपदा के तहत किसानों के रवि फसल की हुई क्षति का आकलन कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। श्री तिवारी ने मांग करते हुए कहा कि औरंगाबाद एवं काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में सक्षम पदाधिकारी द्वारा किसानों की क्षति का आकलन कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर क्षति का आकलन नहीं कराया गया तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।