गहना के प्राचीन सूर्यमंदिर के जीर्णोद्धार करने की मांग
हसपुरा | हसपुरा प्रखंड के गहना गांव स्थित प्राचीन सूर्यमंदिर को जीर्णोद्धार की मांग समाजसेवी गणेश प्रसाद सिंह सहित ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद व विधायक से की है। बताया जाता है कि गहना-चौरी रोड में सैकड़ो वर्ष पुरानी सूर्यमंदिर है। जहां ग्रामीणों के सहयोग से अर्ध तालाब बनाया गया है। कार्तिक व चैत छठ में यहां काफी भीड़ लगती है। पौराणिक सूर्यमंदिर े जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। प्राचीन सूर्यमंदिर वर्तमान में जर्जर स्थिति में है और इस स्थान पर छठव्रतियों सहित श्रद्धालुओं के लिए मुलभूत सुविधाओं का अभाव है। चौरी गांव के दीपक कुमार गुंजन,सुनील सिंह सहित गहना गांव के ग्रामीणों ने जर्जर सूर्यमंदिर को मरम्मत व मंदिर परिसर के समीप पेयजल, स्नानागार बनाने की मांग की है।