पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवी महोत्सव को बनाया जाएगा एेतिहासिक: एसडीओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओबरा में 5, 6 व 7 अप्रैल को होने वाले देवी महोत्सव के आयोजन को एेतिहासिक बनाया जाएगा। उक्त बातें ओबरा देवी मंदिर परिसर में देवी मंदिर न्यास समिति व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए दाउदनगर एसडीओ सह न्यास समिति की अध्यक्ष कुमारी अनुपम सिंह ने कही। उन्होंने महोत्सव आयोजन की तैयारी पर बिंदुवार समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बारी-बारी से तीनों दिन होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। एसडीओ ने कहा कि पहली बार ओबरा में हो रहे इस महोत्सव को सभी की सहभागिता से यादगार व ऐतिहासिक बनाया जाएगा। ऐसे कलाकारों को बुलाया जाएगा। जिनकी छाप राष्ट्रीय स्तर के मंच पर देखने को मिलती है । इसके लिए इवेंट मैनेजर व कलाकारों से संपर्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के वैसे स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। इसके लिए उनका स्क्रीनिंग किया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि वे स्वंय कलाकारों का स्क्रीनिंग करेंगी। जो बेहतर कलाकार होंगे। उन्हें महाेत्सव पर प्रस्तुति देने का मौका दिया जाएगा। बैठक में एसडीओ ने महोत्सव के पहले दिन निकलने वाले शोभा यात्रा के रूट के बारे में जाना। वहीं उन्होंने कहा कि रूट निर्धारित करने का निर्देश दिया। वहीं उन रूटों पर 3 व 4 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही। इसके लिए अलग-अलग टीम गठित करने को कहा। ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आए। इसके अलावे महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के साथ- साथ पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। एसडीओ ने उपस्थित सदस्यों से कार्यक्रम के बारे में बारी-बारी से विचार लिया। इसके अलावे अन्य गतिविधि भी आयोजित करने पर सहमति बनी। दो से चार दिनों के अंदर कलाकारों का चयन कर लिया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस मौके उब पंचायत के पूर्व मुखिया सह महोत्सव समिति के संयोजक अभिमन्यु शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णाकांत शर्मा , देवी मंदिर न्यास समिति सचिव सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष स्नेह रंजन, स्काउट गाइड जिला आयुक्त श्रीनिवास कुमार, अनिल मालाकार, कृष्णा प्रसाद, पुष्कर अग्रवाल, ब्रजेश द्विवेदी, कुमार राजेश, शिवप्रकाश यादव, रवि जायसवाल, सुबोध अग्रवाल, प्रमोद भगत, पप्पू अग्रवाल, पैक्स अध्यक्ष मनी गुप्ता, शिवनारायण सोनी, शंकर नाग मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद एसडीओ व अन्य।
खबरें और भी हैं...