- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Disaster Victims Given Information About The Law In The Camp
शिविर में आपदा पीड़ितों को कानून की दी गई जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत कुटुंबा प्रखंड के पिपरा में शनिवार को तेजाब हमले से पीड़ित लोगों के लिए विधिक सेवा योजना से संबंधित विषय पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के दौरान आपदा पीड़ितों तथा तेजाब से हमला के बारे मे लोगों को विधिक रुप से जागृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोक अदालत से विधिक सहायता प्राप्त करने के तौर तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता बबन कुमार सिंह, अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, पारा विधि स्वयंसेवक बेबी कुमारी ,सुजीत कुमार सिंह राहुल कुमार, प्रकाश कुमार सत्यनारायण प्रजापत नीरज कुमार सिंह किशोर कुमार टुल्लू कुमार, संजय कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। अधिवक्ता राशि बिहारी सिंह ने कहा कि महिलाओं पर तेजाब का हमला ज्यादा होता है। इसके रोकथाम के लिए कानूनी पहल की जानकारी जरूरी है । संतोष ने कहा कि तेजाब से हमला एक बर्बर व हृदय हीन अपराध है।
शिविर में मौजूद अधिवक्ता।