- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Dm On International Women39s Day Today Women Are Working More Than Men In Every Field
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले डीएम-आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों से ज्यादा बढ़-चढ़ कर काम कर रहीं
आज महिलाएं पुरूषों से कहीं ज्यादा सफल हैं। वे हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। उक्त बातें रविवार को पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम सौरव जोरवाल ने कही। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम, एसपी दीपक बरनवाल, एएसपी अभियान राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अकरम अली सहित महिला चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को याद करने वाला दिन है। महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज मजबूत होगा। महिलाएं अब राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं। एसपी ने कहा कि आज की परिवेश में महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज को नयी दिशा दे रही है।
पुलिस विभाग ने महिला सिपाही व अधिकारी बेहतर कार्य कर रही हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सिपाहियों को सम्मानित किया जा रहा है।
एएसपी अभियान ने कहा कि बिना महिलाओं के सहयोग से समाज को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। इस कार्यक्रम में एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार, सार्जेंट मेजर अभय कुमार, डॉ. शोभा रानी, डॉ. शीला वर्मा, डॉ. मणि कुमारी, डॉ. रिचा चौधरी, डॉ. रजनी व डॉ आकांक्षा मौजूद रहीं।
चित्रकला में मेनका, सरिता व वंदना रही अव्वल
सेंटर फॉर कैपिटलाइजिंग चेंज द्वारा चलाये जा रहे चैंपियन परियोजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन दाउद नगर के सांसा पंचायत सरकार भवन पर किया गया। जिसका नेतृत्व वार्ड सदस्य शारदा देवी व शीतल देवी ने किया । वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर की ताकत को पहचानना होगा। सशक्तिकरण हमारे अंदर की प्रेरणा से आता है। सशक्तिकरण एक विचार है । जिसे धरातल पर केवल दृढ़ निश्चय से ही उतारा जा सकता है। यह दिवस उन महिलाओं को सम्मान और शुभकामना देने का है, जो महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्हें ताकत देने की जरूरत है ।
महिला सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
जिले के सभी थाना मं नियुक्त महिला सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी थाना में थानाध्यक्षों के द्वारा महिला सिपाहियों को सम्मानित किया गया। रफीगंज थाना में राजीव रंजन ने समारोह आयोजित कर थाना में नवनियुक्त महिला पुलिस पुलिसकर्मी सुषमा सिन्हा, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, बेबी कुमारी, ममता कुमारी, सुमित्रा कुमारी, स्मिता कुमारी व रिंकी कुमारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। बा रूण थाना में छह महिला पुलिसकर्मियों कंचन कुमारी, ममता कुमारी, संगीता कुमारी, सोनम कुमारी,रीता कुमारी व ममता को महिला दिवस सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र सि रिस में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुई आयोजित
कृषि विज्ञान केन्द्र सि रिस में कार्यक्रम आयोजित की गई। बा रूण प्रखंड के करीब 70 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक डॉ. नित्यानंद ने किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक ने पोषण बागवान एवं पौष्टिक की चर्चा की। वैज्ञानिक ई. रवि रंजन कुमार ने कहा कि महिलाओं के श्रम के बगैर कृषि एवं कृषि उत्पाद संरक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस मौके पर वैज्ञानिक पंकज कुमार सिन्हा, डॉ. आलोक भारती, सुशील देवी, पूनम देवी, संगीता कुमारी, देवंती देवी, दिनेश कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधान डाकघर में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यरत महिला कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। डाक अधीक्षक विजय कुमार ने बारी-बारी से महिला कर्मियों को पुरस्कृत किया। इसके साथ-साथ होली मिलन समारोह भी आयोजित की गई। इस मौके पर सभी उप मंडलीय प्रधान, डाकपाल अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
महिला पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों की हुई जांच, स्तन कैंसर की दी जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों को स्तन व बच्चेदानी के मुंह पर होने वाले कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिले की महिला चिकित्सकों की टीम ने महिला पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की। इस टीम में डॉ. शोभा रानी, डॉ. शीला वर्मा, डॉ. मणि कुमारी, डॉ. रिचा चौधरी, डॉ. रजनी व डॉ आकांक्षा शामिल थीं। जिन्होंने बारी-बारी से महिला पुलिसकर्मियों का स्क्रीनिंग किया। डॉ. शोभा रानी ने बताया कि फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाईनोकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के बैनर तले यह आयोजन किया गया। महिला पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार वाले के लिए खास तौर से किया गया था। ताकि उन्हें कैंसर के प्रति जागरूक किया जा सके। इस जांच शिविर में 100 महिला पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 20 संदिग्ध का जांच के लिए पैप टेस्ट के लिए टिशु लिया गया। जिसे आईजीआईएमएस पटना भेज दिया जाएगा।
महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज मजबूत होगा। महिलाएं अब राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं
हर थाने में नियुक्त महिला सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, मौके पर कई नइ्र जानकारियां भी दी गईं, ताकि सम्मान मिले
कृषि विज्ञान केन्द्र में महिलाअाें काे जानकारी देते डाॅ. नित्यानंद।
मदनपुर थाने में महिला सिपाही को सम्मानित करते थानाध्यक्ष।
पुलिस लाइन में जांच शिविर के दौरान मौजूद महिला डॉक्टर
प्रधान डाकघर में महिला कर्मी को सम्मानित करते डाक अधीक्षक।
महिला सिपाही को सम्मानित करते डीएम व एसपी।