- Hindi News
- National
- Dev News During The Holi 12 People Were Injured Sticks In Two Sides In Some Of The Chola And Ghevada
होली के दौरान कुछिला व घेवड़ा में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 12 लोग घायल
पूर्व रंजिश को लेकर कुछिला गांव में महादलित टोला में देर रात एक दबंग लोगों ने मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना आग की तरह फैली। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कर इलाज के लिए कोचस लाया गया।
हमले में गम्भीर रूप से पहुंचे वीरेंद्र राम उम्र 55 साल, पिता कपिल राम, प|ी उर्मिला देवी 48 वर्ष, बेटा रवि कुमार 25 वर्ष का इलाज किया गया। बीरेंदर राम रवि राम को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया। घटना के कुछ देर बाद पिटाई करने वाले लोग भी पीएचसी पहुंच इलाज कराया। घायलों में श्यामबिहारी राम, सरोज राम, कमलेश राम, अनिता देवी, इंदु कुमारी बतलाए गए । घटना को लेकर एक पक्ष के घायल रवि कुमार ने बताया कि बहन की शादी ठीक हुई थी।जो दूसरे पक्ष के लोग को नागवार लग रहा था। उसी विवाद को लेकर मारपीट लोगों ने किया। तीन बार पहले भी लोगो ने हमलोग को पिटाई किया है। हमलोग कमजोर हैं। जिसकी वजह कहीं शिकायत नहीं कर सकते।
दूसरी घटना घेवड़ा गांव में होली के रात हुई। दो पक्षों के बीच आपस में होली खेलने में उपजे विवाद में एक युवक को दूसरे पक्ष के लोग पिटाई कर दिया। पिटाई की खबर सुन बचाने गए दो और लोग घायल हो गए। घायलों में राकेश कुमार, पिता महेन्द्र प्रसाद, गुड़िया देवी घायल हो गई। तीनों घायलों को परिजनों के द्वारा उन्हें पीएचसी में लाकर इलाज कराया गया। घटना को लेकर घायलों ने बताया कि पुत्र की पिटाई देख बचाने गई महिलाओं पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। दोनों मामले में पीड़ित के घटना की सूचना पुलिस को दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर जांच के लिए पदाधिकारी को भेजा गया है। मामले को लेकर किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं मिला है।