पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aurangabad(Bihar) News Elderly Hit By High Tension Wire In Jinnoria Village Scorching Death

जिनोरिया गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आया अधेड़, झुलसकर मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की देर शाम एक अधेड़ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी झुलसकर मौत हो गई। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया गांव की है। मृतक 50 वर्षीय दशरथ विश्वकर्मा उसी गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को बारिश व आंधी के कारण अधेड़ के घर के पास से गुजरे हाईटेंशन तार टूटकर झूल रहा था। जिसकी चपेट में अधेड़ आ गया। जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम : बिजली करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। ग्रामीणों ने दाउदनगर-औरंगाबाद एनएच 139 को जाम कर दिया और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण आज यह घटना घटी। जिसमें अधेड़ की मौत हो गई। कहा कि बिजली का तार जर्जर हो चुका था। जिसे बदलने के लिए बिजली विभाग को सूचना दी गई थी। लेकिन विभाग द्वारा इसे बदला नहीं गया। ग्रामीण सड़क जाम कर मृतक के परिजन को मुआवजा व हाईटेंशन तार काे हटाने की मांग कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...