पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madanpur News Every Child Should Be Free From Malnutrition Dpo Instructs Icds Personnel

हर बच्चे हो कुपोषण से मुक्त, डीपीओ ने दी आईसीडीएस कर्मियों को निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनपुर आईसीडीएस कार्यालय में कुपोषण मुक्त अभियान की सफलता के लिए कर्मचारियों को डीपीओ रीना कुमारी ने कई निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण समाज के लिए कलंक है। इसको जड़ से मिटाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा आईसीडीएस से जुड़े कर्मी व पदाधिकारी माताओं को जागरूक करें। डीपीओ ने कहा कि अगर बच्चों की माताएं जागरूक हो जाती हैं तो कुपोषण को काफी हद तक मिटाया जा सकता है। इसके तहत आंगनबाड़ी सेविका व आशा कर्मी गृह भ्रमण करें। माता-पिता को नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल कायदे से करने एवं उसका पालन-पोषण कैसे किया जाए, इसकी जानकारी दें। साथ ही कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों को सही पोषण कैसे दें, इसके बारे में भी लोगों को बताएं। डीपीओ ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे, संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन के बारे में भी जानकारी लोगों को दें। साथ ही गंदगी व कूड़ा-कचरा को सभी तरह के बीमारी का जड़ बताते हुए लोगों को अपने-अपने आसपास के क्षेत्र को नियमित रूप से साफ-सफाई करने को लेकर जागरूक करें। इस मौके पर सुपरवाइजर रेखा कुमारी, पुनम कुमारी, हर्षराज अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...