- Hindi News
- National
- Rafigunj News Excise Department And Rafiganj Police Seize 800 Kg Mahua Destroyed
उत्पाद विभाग व रफीगंज पुलिस ने 800 किलो महुआ को जब्त कर किया नष्ट
रविवार को उत्पाद विभाग व रफीगंज पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ जब्त किया। इसके बाद उक्त जब्त शराब को नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई रफीगंज पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा रफीगंज के चरकावां उपरडीह भुईंया बिगहा में की गई। जहां से 800 किलो महुआ जब्त किया गया। हालांकि एक भी धंधेबाज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक राम विनय सिंह, आलोक रंजन चौधरी, रफीगंज थाना के एसआई रविकांत सिंह, शाहजाद अख्तर, उत्पाद विभाग के सिपाही मदन लाल यादव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अमर प्रसाद खरवार समेत अन्य पुलिस जवान शामिल रहे। रफीगंज थानाध्यक्ष राजीव ने बताया कि होली को लेकर शराब कारोबारियों व शराबियों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी स्थिति में शराब कारोबार व शराबी बख्शे नहीं जाएंगे। रफीगंज थाना क्षेत्र के चरकावां उपरडीह भुईंया बिगहा में शराब कारोबार की सटीक सूचना उत्पाद विभाग व रफीगंज पुलिस को मिली। सूचना के फौरन बाद उत्पाद विभाग व रफीगंज पुलिस उक्त गांव में पहुंची अौर छापेमारी शुरू की।
जमीन से खोदकर शराब निकालते पुलिस जवान।