तिलकपुरा में मामूली विवाद में मारपीट, जख्मी
हसपुरा | मामूली विवाद को हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपुरा में मारपीट हो गई। जिसमें उसी गांव निवासी अशोक पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय अस्पताल में जख्मी युवक का इलाज कराया गया। इस मामले में जख्मी ने हसपुरा थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। जिसमें उसी गांव निवासी परमा पासवान, सिताबी पासवान, रोहित पासवान, राणा पासवान, रामाशंकर पासवान, राजू पासवान को आरोपी बनाया है। दिए गए आवेदन में जख्मी ने कहा है कि मुखिया प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह से सभी आरोपित बहस कर रहे थे। जब मैं पहुंचकर समझाने का प्रयास करने लगा तो सभी आरोपित मेरे साथ गाली-ग्लौज करते हुए मुक्का फैट से मारने लगे। जिसका विरोध किया तो रोहित पासवान राॅड से सिर पर प्रहार कर दिया।