पुराने विवाद को लेकर मारपीट, सात लोग जख्मी
पुरानी विवाद को लेकर गुरूवार को मारपीट हो गई। जिसमें सात लोग जख्मी हो गए। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव की है। जख्मी लोगों में उसी गांव निवासी सूर्यदेव राम, ब्रह्मदेव राम, इंद्रदेव राम, सुगेश्वरी देवी, उर्मिला देवी, मुन्ना राम व शिव राम शामिल है। घटना के बाद सभी जख्मी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी लोगों ने बताया कि उक्त गांव के अजय सिंह, राजू सिंह, रौशन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अजय सिंह गुरूवार की सुबह पहुंचे और गाली-ग्लौज करते हुए गड़ासा व लाठी से उनलोगों पर हमला कर दिया। जिसके कारण वे सभी जख्मी हो गए। उक्त आरोपियों द्वारा हमेशा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और जान मारने की धमकी दी जाती है। कई बार इसको लेकर थाना में भी शिकायत की गई है।