पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी सुनील कुमार सोनी के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प|ी धर्मशीला देवी ने इंद्रपुरी थाना में दिए गए आवेदन कहा है कि मानिकपुर निवासी राकेश कुमार सिंह द्वारा मंगलवार होली के दिन तेज गति में अनियंत्रित ढंग से मेरे दरवाजे के सामने बार-बार बाइक चलाई जा रही थी, जिसका विरोध करने पर मेरे पति को घर से बाहर बधार में जाने के क्रम में राकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार साह उर्फ भुलाटी, मुन्ना यादव एवं विकास कुमार सिंह सभी मानिकपुर ने साथ मिलकर मेरे पति को पकड़ कर पूरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया। हो -हल्ला सुनकर ग्रामीणों के आने पर सभी फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम निहोरा राम ने बताया कि घायल सुनील कुमार सोनी का इलाज जख्मी हालत में अनुमंडल अस्पताल डेहरी में कराया जा रहा है। उधर, नौहट्टा प्रखण्ड के चुटिया थाना क्षेत्र के चालीस बीगहवा गांव में गीता देवी के साथ गांव के रामप्रवेश यादव व रामाशीष यादव ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।

जिगनी गांव में महिला सहित 4 लोग जख्मी

संझौली|जिगनी गांव में मंगलवार होली की रात ईंट पत्थर के प्रहार से एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी पूजा कुमारी, जय प्रकाश मिश्र, ओमप्रकाश व मेघवर्ण पांडेय का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। ओम प्रकाश द्वारा स्थानीय थाने में 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बहन से मिलकर लौट रही विवाहिता से की छेड़खानी

इंद्रपुरी| शंकरपुर बडिहां निवासी महिला द्वारा छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भलुवाड़ी निवासी रौशन यादव पिता नन्हकू यादव पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि महिला भलुवाड़ी अपने बहन के घर से मंगलवार होली के दिन मिल कर वापस लौट रही थी, इसी बीच में गेहूं के खेत के रास्ते अकेले पाकर भलुवाड़ी के रौशन यादव ने उसके साथ छेड़खानी की तथा तथा विरोध करने पर मारपीट किया।
खबरें और भी हैं...