पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किशोर की हत्या मामले में एफआईआर हुई दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनपुर | बुधवार की देर रात किशोर की गला दबाकर हत्या मामले में मदनपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उक्त एफआईआर मृतक किशाेर के मां धनवां कुंवर के बयान पर दर्ज की गई है। जिसमें मदनपुर थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव निवासी प्रवीन कुमार उर्फ पिंकू को नामजद आरोपी बनाया गया है। दर्ज एफआईआर में मृतक की मां ने कहा है कि उक्त आरोपी व कुछ अन्य लोगों द्वारा उसके बेटे को अगवा कर पहाड़ पर ले जाकर हत्या की गई है। मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
खबरें और भी हैं...