पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट मामले को लेकर एफआईआर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में हुए मारपीट मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है़। जिसमें 25 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उक्त गांव निवासी गौतम कुमार ने अपने आवेदन में उसी गांव के धर्मदेव राम, नाथून राम, योगेंद्र राम, सूर्यदेव राम, इंद्रदेव राम, मुन्ना राम, पन्ना राम, सूर्यमल राम, शंकर राम, अलखदेव राम, शिवचंद्र राम, राजकेश्वर राम, अरविंद राम, प्रसिद्ध राम, दुर्बिन्द राम, मृत्युंजय राम, गनौरी राम, गुड्डू राम, बाबूराज राम, चितरंजन राम, मंटू राम व अजल राम को नामजद अभियुक्त बनाया है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के ही अरुण सिंह व अमित कुमार के साथ देव जा रहा था। जैसे ही बेला बिगहा समीप पहुंचा उक्त लोगों ने लाठी-डंडे व रॉड से उस पर हमला कर दिया। जिसके कारण वह जख्मी हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...