भूमि पूजन कर नाले निर्माण की नींव
दाउदनगर के मौलाबाग के किसानों का उनके खेतों में नाली का पानी जमा हो जाने की समस्या का हल अब कुछ महीनों में ही निकलने वाला है। जगन मोड़ सुरती के पुल से देवी स्थान पचकठवा तक 24 सौ फीट आरसीसी नाला का निर्माण नगर पर्षद द्वारा कराया जा रहा है। जिसकी शुरुआत भूमि पूजन कर व शिलान्यास कर शनिवार को किया गया। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यमुना प्रसाद स्वर्णकार व वार्ड पार्षद नंदकिशोर चौधरी ने पूजा अर्चना करते हुए भूमि पूजन किया। संवेदक डेहरी निवासी विकास कुमार ने बताया कि करीब एक करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से इस नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर नप के जेई वेद प्रकाश कमल, प्रभारी प्रधान सहायक राम इंजोर तिवारी, अमीन अनवर फहीम, जदयू के जिला उपाध्यक्ष विनय उर्फ अभय चंद्रवंशी मौजूद रहे।