पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aurangabad(Bihar) News From 23 March The Applicants Will Give Indefinite Strike

23 मार्च से अनुसेवक अभ्यर्थी देंगे अनिश्चितकालीन धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

23 मार्च से जिला प्रशासन के खिलाफ उम्मीदवार अनुसेवक संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। संघ ने इसकी घोषणा कर दी है। इसको लेकर उम्मीदवार अनुसेवक संघ द्वारा डीएम सौरभ जोरवाल को आवेदन भी सौंपा गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व सचिव नरेश राम ने बताया कि जिला प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण अनुसेवक अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हुए हैं। बताया कि अनुसेवक उम्मीदवार समय-समय पर दैनिक पारिश्रमिक के रूप में समाहरणालय के अधीन विभागों व निर्वाचन का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व के दो जिलाधिकारी कंवल तनुज व राहुल रंजन महिवाल द्वारा सरकारी विभागों में रिक्त पड़े अनुसेवक पदों (समूह घ) पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित करते हुए सारी प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया था।

खबरें और भी हैं...