पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश होने के कारण अनाज लदा ट्रक पलटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क पर पलटा अनाज का ट्रक।

हसपुरा | खाद्य सुरक्षा योजना के खाद्यान से लदा ट्रक अजीबोगरीब तरीके से पलट गया। संयोग अच्छा था कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा योजना का अनाज लेकर आधा दर्जन ट्रक हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम को खाद्यान्न देने पहंुचे थे। दोपहर बाद बारिश होने कारण ट्रक देर शाम तक खड़े रहे। शनिवार को सुबह थोड़ी बारिश कम हुई तो ट्रक गोदाम के पास पहुंचा । लेकिन बारिश के कारण गीली हुई मिट्टी में ट्रक का चक्का धंस गया और ट्रक पलट गया। संयोग अच्छा था कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। ड्राइवर भी बच गया लेकिन वह मौके से फरार हो गया। जनवितरण प्रणाली के कर्मचारी ट्रक को खाली करने में जुट गये।
खबरें और भी हैं...