- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Greeting Each Other By Applying Gulal In The Sachdeva Classes Of The City
शहर के सचदेवा क्लासेस में गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी बधाई
शहर के एमजी रोड स्थित सचदेवा कॉमर्स क्लासेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संस्था के निदेशक धीरज सिंह सचदेवा, शिक्षिका शिवा सिंह, शिक्षक सुनील कुमार सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। निदेशक धीरज सिंह सचदेवा ने छात्र-छात्राओं से होली का पर्व आपसी सदभाव के साथ मनाने की अपील की। मौके पर सृष्टी कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्रा मौजूद रही।
एक दूसरे को गुलाल लगाते छात्र