पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aurangabad(Bihar) News Holi Celebrated With Pomp In The District Each Other Felt A Message Of Brotherhood

जिले में धूमधाम से मनाई गई होली, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा भाइचारे का दिया संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर शहर, नुक्कड़ और गली में ‘बुरा न मानो होली है’ की गूंज सुनाई देती रही। सभी लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक दूसरे को रंगते नजर आते हैं। इसके साथ ही ढोल की धुनों और तेज संगीत पर नाचते लोग अपने तरीके से ही होली का जश्न मनाते नजर आए। होली पर क्या बच्चे और जवान सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। भाईचारे के प्रतीक होली पर गिले-शिकवे भूलाकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कहीं लोग मीठे पकवानों का आनंद उठा रहे थे, तो कहीं पर पानी की बौछारें सर्दी जाने और गर्मी के आने का संकेत दे रही थीं।

होलिका के राख से एक-दूसरे को लगाया तिलक

होली की पूर्व संध्या सोमवार को को शहर समेत अन्य प्रखंडों में लोग होलिका दहन के समय लकड़ियों से बनाई गई होलिका के आस पास इकट्ठा हुए। देर शाम होलिका की आग में गेहूं व चने की बाले भूनकर खाया। ग्रामीण इलाकों में युवक अपने-अपने गांव की सीमा के बाहर मशाल जलाकर रास्ता रोशन किया। मान्यता है कि ऐसा करने से वे अपने गांव से दुर्भाग्य और संकटों को दूर भगाते हैं। होलिका के जलते ही ग्रामीण इलाकों में लोक-पारंपरिक गीतों के साथ गांव बुजुर्गों ने ताल ठोकी। एक से बढकर एक भोजपुर के लोकधुनों के साथ होली के गीत गाए गए। उसके बाद होलिका की राख से एक-दूसरे को तिलक लगाया और बधाई दी।

ढोल व मजीरे की थाप पर झूमते हुए मनाई होली

रंगों का पर्व होली पर सुबह से ही ढोल मजीरे की थाप पर फाग गाते हुए युवाओं की टोली क्षेत्र में भ्रमण पर निकल गई। मित्रों व चाहने वालों को रंग में सराबोर कर सभी ने खूब लुत्फ उठाया। होली पर बच्चों सहित बुजुर्गों का उल्लास देखते ही बन रहा था। नीला पीला हरा गुलाबी कच्चा पक्का रंग से रंगे नागरिक गले मिलकर एक दूसरे को बधाईयां दीं। रंगों के इस अनूठे पर्व को मनाने में महिलाएं व बच्चियां भी पीछे नहीं दिखीं। महिलाएं भी ग्रुप बनाकर होली खेलीं। कई मोहल्लों में तो उत्साही युवाओं की टोलियांं द्वारा डीजे की धुन पर थिरकते हुए होली मनाई गई। लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ ही इस त्योहार पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर मनाई। सुबह से देर शाम तक लोग होली के रंगों में रंगे रहे। और होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा... पारंपरिक गीत की आवाज गूंजती रही। उत्साह उमंग के त्योहार के मौके पर पूरा जिला डूबा रहा।

बच्चों व युवाओं ने बुजुर्गों के पैरों पर अबीर डाल कर लिया आशीर्वाद

औरंगाबाद नगर/हसपुरा| ओबरा व हसपुरा प्रखंड में भी मंगलवार व बुधवार को लोगों ने परंपरागत तरीके से होली का पर्व मनाया। युवाओं की टोली ने जमकर आनंद उठाया। युवाओं ने रंगों के साथ- साथ कुर्ता फाड़ होली मनाई। आेबरा प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय के सूर्यमंदिर रोड, काली मंदिर, देवी मंदिर, ब्लॉक , दुर्गा चौक, रथ दुर्गा, सोनार मुहल्ला, बेल रोड, थाना रोड सहित अन्य मुहल्लों में युवाओं की टोली ने जमकर आनंद उठाया। दिन भर रंग खेलने के बाद शाम में एक दूसरे के घर जाकर बड़ों से आशीर्वाद लिया। बुधवार को झुमटा निकाली गई तो वहीं कई जगहाे पर मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। हसपुरा प्रखंड के हसपुरा बाजार के वैश्य चेतना मंच, टाल के पटेल युवा क्लब, अहियापुर, हैबसपुर सहित सिहाड़ी गांव में त्रिशुल कीर्तन मंडली के द्वारा होली समारोह का आयोजन किया गया। होली समारोह मौजूद ग्रामीणों व होली गायकों के बीच पंचायत समिति रामजीत राम, अवधेश मिश्रा ने कहा रंगो का त्योहार होली सभी तरह के द्वेष भुलाकर आपसी भाईचारा बढ़ाता है। होली गीत गाया और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारा सौहार्द का संदेश दिया।

नारनौलीय अग्रवाल संघ ने किया होली मिलन समारोह

देव| देव प्रखंड मुख्यालय में नारनौलीय अग्रवाल संघ के द्वारा होली मिलन समारोह का अायोजन किया गया। कृष्णा प्रसाद के आवास पर पन्ना लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में होली मिलन समरोह आयोजित हुई। इस मौके पर सचिव तारकेश्वर प्रसाद अग्रवाल , कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

झ़ुमटा निकालकर लोगों ने जमकर पर्व का उठाया आनंद


होली गीत पर थिरकते बच्चे।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे पुलिस जवान

होली पर जमकर रंग व गुलाल उड़ाते युवा।

हाेली के दूसरे दिन बुधवार को कई जगहों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन
खबरें और भी हैं...