पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dev News Holi Festival Gives Message Of Mutual Brotherhood In Society Legislative Councilor

होली पर्व समाज में आपसी भाईचारे का देता है संदेश : विधान पार्षद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड 5 रामनगर गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधान पार्षद सदस्य राजन कुमार सिंह, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह, मुखीया प्रतिनिधि लाल गोविंद सिंह,उमाकांत सिंह, भाजपा नेता कुमार अवधेश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया गया । कार्यक्रम में आए सभी आगत अतिथियों को आयोजक मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर मंगल किशोर सिंह तथा संचालन रामजीत शर्मा ने किया। एमएलसी राजन कुमार सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर साधु सिंह, प्रोफेसर सुनील बॉस , नप उपाध्यक्ष अजय प्रसाद, वार्ड पार्षद योगेंद्र सिंह, गुलाम मोहम्मद, भोला यादव, सत्येन्द्र सिंह, विकास मौजूद रहे।

कुम्हार प्रजापति समिति ने भी मनाई होली

दाउदनगर में बिहार कुम्हार (प्रजापति )समन्वय समिति की प्रखंड इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जितेंद्र प्रसाद ने की। इस मौके पर रामजीत प्रजापति ,धर्मेंद्र प्रजापति, धनंजय प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, गुप्तेश्वर प्रजापति ,उपेंद्र प्रजापति,राजदेव प्रजापति, भरत प्रजापति, दिनेश प्रजापति मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने एक- दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

समारोह को संबोधित करते एमएलसी व अन्य।
खबरें और भी हैं...