- Hindi News
- National
- Dev News Holi Festival Of Colors Celebrated In Peaceful Atmosphere In Goh
गोह में शांतिपूर्ण माहौल में मना रंगों का त्योहार होली
गोह | गोह प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होली की खुमारी देखते ही बनी। होली के पूर्व गोह,देवकुंड,उपहारा,देवहरा बजारों में खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल रही।
इस दौरान खुशियों में किसी प्रकार का खलल नहीं पड़े इसके लिए इसके लिए चारों थानें में थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में गोह में डाॅ. मनोज कुमार, उपहारा में अजय शंकर, बंदेया में विपिन बिहारी सिंह तैनात रहे। वहीं देवकुंड थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को होली की बधाई देने के साथ ही पुख्ता सुरक्षा का जायजा लेते दिखे। छिटपुट विवादों के अलावा प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल के बीच होली का पर्व संपन्न हो गया। लोगों ने जमकर रंग व गुलाल खेला।