- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Holi Meet Held In Hariom Classes Engaged Each Other
हरिओम क्लासेस में हुआ होली मिलन समारोह, लगाए एक दूसरे को अबीर
शहर के हरिआेम कॉमर्स क्लासेस में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित की गई। समारोह के दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान छात्रों ने होली गीत की भी प्रस्तुति दी। वहीं संस्था के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ-साथ उन्होंने छात्र-छात्राओं से होली का त्योहार अपने परिवार व दोस्तों के बीच मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील की।
कहा कि होली आपसी सद्धभाव का प्रतिक पर्व है। लोग अापसी द्वेष काे भुलाकर इस पर्व में एक दूसरे से मिलते हैं। इस मौके पर निशा कुमारी, रानी कुमारी सिंह, लवली तिवारी, आकृति सिंह, श्रेया सिंह, अंजलि, बंटी, ज्योति, ईशा, सुधांशु रंजन, सत्यम राठौर, सोनू प्रकाश, राहुल कुमार, रंजन, गौरव राज, सिकंदर, रोहन, दिव्यांश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
एक दूसरे को गुलाल लगाती छात्राएं