पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह की रही धूम, हुए कई कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दाउदनगर में होली पर्व पर सोमवार की देर रात तक होली मिलन समारोह की धूम रही। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित कर अबीर-गुलाल लगाकर एक -दूसरे को होली की बधाई दी गयी। होली के पारंपरिक गीत गाए गए।

दाउदनगर के शुक बाजार स्थित देवी मंदिर में वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ मनोज कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता, सीईओ आनंद प्रकाश, द्वारिका प्रसाद उर्फ गुरुजी, डाॅ.एसपी सुमन के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। लोक कलाकार राजा मंडल ,मार्कंडेय कुमार ,गोविंदा राज,विकास कुमार समेत अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा होली गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रबुद्ध भारती के निदेशक मास्टर भोलू, संदीप सिंह ,संजय तेजस्वी, विकास कुमार ,संतोष मौजूद रहे। भखरुआं गया रोड स्थित प्रखंड जदयू के पूर्व कार्यालय में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का संचालन ओबरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी चंद्रभूषण वर्मा ने किया। इस मौके पर जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नु, अभय चन्द्रवंशी, विश्वास चौधरी, विजय पासवान ,पप्पू गुप्ता, दीनदयाल पास प्रसाद मौजूद रहे। चंद्रवंशी विकास मंच के अनुमंडल कमेटी द्वारा अरविंद हॉस्पिटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंच के अनुमंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह चंद्रवंशी व संचालन उदय कुमार ने किया।

इस मौके पर मंच के संयोजक प्रीतम सिंह चंद्रवंशी, सचिव नागेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रवक्ता सह चौरी पंचायत के मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार चंद्रवंशी, सूर्यनाथ चंद्रवंशी, ब्रजेश कुमार चंद्रवंशी, संजय कुमार चंद्रवंशी मौजूद रहे। अंचल कार्यालय में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सीओ स्नेहलता देवी ने अंचल कर्मियों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

कलाकार को सम्मानित करते विद्या निकेतन ग्रुप आॅफ स्कूल्स के सीएमडी।
खबरें और भी हैं...