पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मानव धर्म वही है जो सभी जीव जंतुओं की रक्षा करे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

त्रिदण्डी ऑक्सन कान्वेंट स्कूल में जीयर स्वामी जी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा की जहां पर हमेशा पूजा पाठ होती है मंत्रोच्चार होता है वहां पर भगवान का वास होता है। इस स्कूल के बच्चों में भी भगवान का रूप देखने को मिल रहा है उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जा रहा है। जो ये सब कम ही जगह पर दिखाई दे रहा है। स्वामी जी ने सभी जीव जंतुओं की रक्षा की बात कही। उन्होंने धर्म को परिभाषित करते हुए कहा कि मानव धर्म वही है जो सभी जीव जंतुओं की रक्षा करे। इसके बाद लक्ष्मी नारायण की आरती हुई। जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मौके पर नरेंद्र तिवारी, संतोष पाठक, हरिओम तिवारी, दिवाकर पांडे, आशा मिश्रा ने स्वामी जी को विद्यालय परिसर का भ्रमण कराया। जीयर स्वामी बाईपास स्थित श्री त्रिदंडी देव ब्रिलियंट ऑक्सन कन्वेंट स्कूल भी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर में आरती एवं वंदना किया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक हरिओम तिवारी एवं प्राचार्य दिवाकर पांडे सहित काफी संख्या में श्रद्धालु व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। ।

खबरें और भी हैं...