पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rafigunj News In Cricket Srinagar Defeated The Team Of Honda Sign Rahul Became Man Of The Match

क्रिकेट में श्रीनगर ने होंडा साइन की टीम को हराया, मैन ऑफ द मैच बने राहुल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रफीगंज प्रखंड के डोसिला खेल मैदान में खेले गए स्टार क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट पर रफीगंज श्रीनगर टीम का कब्जा हो गया। फाइनल मुकाबले में रफीगंज श्रीनगर की टीम ने होंडा साइन रफीगंज की टीम को 49 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले रफीगंज श्रीनगर ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन का स्कोर बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी होंडा साइन रफीगंज की टीम 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच राहुल कुमार व मैन ऑफ द सीरिज का खिताब रोहित कुमार को दिया गया। मुख्य अतिथि जाप नेता संदीप सिंह समदर्शी ने विजेता व उप विजेता टीम को शिल्ड देकर सम्मानित किया। कहा कि दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खेल में एक विजेता व दूसरी टीम उपविजेता होती ही है। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। ऐसे आयोजनों से क्रिकेट के प्रति युवाओं का रुझान सुदूर ग्रामीण इलाके में भी बढ़ रहा है। मुखिया प्रतिनिधि सरयू चौधरी ने कहा कि टूनामेंट 1 मार्च से चल रहा था। जिसमें 16 टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। अंपायरिंग दिनेश, नौशाद, मनोज यादव व मैच का आंखे देखी उमेश राम ने सुनाया। इस मौके पर शफीक अंसारी, ढोसिला पंचायत के वार्ड सदस्य परमेश्वर यादव, दिनेश कुमार, मनोज कुमार ,जाप प्रखंड सचिव अनिल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, पप्पू कुमार, कार्यालय सचिव सुभाष राय सहित अन्य मौजूद रहे।

विजेता टीम को शिल्ड देकर सम्मानित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...