- Hindi News
- National
- Dev News In The Meeting Pensioners Demanded Subdivision Status To Naveengar
बैठक में पेंशनरों ने नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की
नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के सोखा बाबा मंदिर परिसर में पेंशनर एसोसिएशन शाखा प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बैकुंठ नाथ त्रिपाठी वसंचालन एसोशिएशन के सचिव सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद सिंह ने किया। सचिव ने जानकारी देते हुए बताया की पेंशनर पुनरीक्षण का कार्य जो वित्त मंत्री के कथनानुसार 31 मार्च 20 तक कर दिया जाना है। जो कि धीमी गति के कारण विलंब हो रहा है। सरकार से मांग की गई थी पेंशन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। बिहार के नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जो कि विगत 17 फरवरी से चल रही है । उनका वे लोग समर्थन करते हैं। मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि शिक्षकों के संगठन के नेताओं को आमंत्रित कर वार्ता प्रारंभ की जाए ताकि सरकार और हड़ताली शिक्षकों दोनों इस संकट से उबर सके और बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था को पुनः सुव्यवस्थित हो किया जा सके। पिछले लोकसभा चुनाव में नवीनगर को अनुमंडल बनाने का आश्वासन मुख्यमंत्री के द्वारा नवीनगर की जनता को दिया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के घोषणा के पूर्व नवीनगर को अनुमंडल बनाने की घोषणा किया जाए। आगामी 8 व 9 मई को होने वाले राज्य सम्मेलन में नवीनगर से प्रतिनिधि बनकर भाग लेेने का निर्णय लिया गया । बैठक में जिला मंत्री भोला शर्मा ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कृष्ण देव लाल ,सीताराम तिवारी, महावीर प्रसाद,शिव शंकर तिवारी, राम नंदन राम,गनौरी राम कृष्णा कुमार सिंह ,रामस्वरूप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद पेंशनर।