- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Loss Of Crops Due To Continuous Rain Rain Is Expected Today And Tomorrow Also
लगातार बारिश से फसलों का हो रहा नुकसान, आज व कल भी बारिश के आसार
गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल के साथ बारिश शुरू हो गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जबकि बीच-बीच में हल्की बारिश हुई। बेमौसम बारिश से किसानों को खासा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। जिससे फसलों का नुकसान हुआ। अब एक बार फिर बारिश होने से किसान हलकान हैं। रबी फसल को लगातार बारिश के कारण काफी क्षति हो रही है। खासकर दलहन व तिलहन फसलों पर बारिश का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। बारिश का मसूर के फसल, चना व सरसो पर ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ-साथ स्ट्रॉबेरी को भी काफी नुकसान हो रहा है। बारिश के कारण स्ट्रॉबेरी के खेत में पानी जम गया है। जिसके कारण स्ट्रॉबेरी सड़ रहा है।
आज व कल भी बारिश के आसार : मौसम विभाग के अनुसार आज व कल भी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार के अपेक्षा शनिवार व रविवार को अधिक बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार व रविवार को आठ से 10 एमएम तक बारिश हो सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसम बारिश हो रही है। इसलिए किसान खेतों में पेस्टिसाइड का छिड़काव न करें। माैसम साफ होने पर ही पेस्टिसाइड का छिड़काव करें। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को खेतों में सिंचाई भी नहीं करने का सलाह दी है।
अगले पांच दिनों तक ऐसे रहेंगे पारा की चाल
दिन अधिकतम न्यूनतम
तापमान
शनिवार 24 डिग्री 17 डिग्री
रविवार 28 डिग्री 17 डिग्री
सोमवार 28 डिग्री 16 डिग्री
मंगलवार 29 डिग्री 16 डिग्री
बुधवार 31 डिग्री 16 डिग्री
तो उसे निकालने का प्रयास करें और डायथेन जेड-78 1.6 किलोग्राम के दर से खेत में छिड़काव करें।
खेत में जमा पानी को निकालने का करें प्रयास
वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. नित्यानंद ने बताया कि बारिश समाप्त पर किसान अपने खेतों का निरीक्षण अवश्य करें। अगर मसूर व चना के खेत से धूप निकलने पर बदबू आती है और फसल के नीचे की पत्ती गलना शुरू हाेता है तो 50 ग्राम स्ट्रेप्टीसायक्लिन व 600 मिली प्रोपेनोफॉस प्रति हेक्टेयर 600 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। गेहूं के खेत में अगर पानी जमा हो तो उसे निकालने का प्रयास करें और डायथेन जेड-78 1.6 किलोग्राम के दर से खेत में छिड़काव करें।
लगाया है। कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार व रविवार को आठ से 10 एमएम तक बारिश हो सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसम बारिश हो रही है। इसलिए किसान खेतों में पेस्टिसाइड का छिड़काव न करें। माैसम साफ होने पर ही पेस्टिसाइड का छिड़काव करें। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को खेतों में सिंचाई भी नहीं करने का सलाह दी है।
बारिश के बीच छतरी लगाकर स्कूल जाता छात्र, बारिश के कारण खेत में पड़ा सरसो का फसल